कुख्यात गुंडा पिस्तौल सहित गिरफ्तार

पुणे । समाचार ऑनलाइन
अपराधियों को हथियार सप्लायी करनेवाले कुख्यात गुंडे को देसी पिस्तौल बेचते हुए रंगेहाथ क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस की गुंडा स्कॉड टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गुंडा को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने कुख्यात के पास से तीन देसी पिस्तौल और 10 कारतूस जब्त किए हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार को कर्वेनगर स्थित भुजबल बंगला इस स्थान में की गई। आरोपी के पास से 1 लाख 7 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है। संतोष विनायक नातू (42, महर्षीनगर, पुणे को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से अबतक 19 पिस्तौल जब्त किए गए हैं।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’44a1541f-c3f4-11e8-a9de-d58c7e197dc6′]
पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस कर्मचारी कैलास सालुंके व अजय उत्तेकर को कुख्यात गुंडा संतोष नातू के बारे में जानकारी मिली थी कि वह कर्वेनगर स्थित भुजबल बंगला में पिस्तौल बेचने के लिए आनेवाला है। पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया है।
[amazon_link asins=’B078FZJD5F,B077RTRHHQ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’5b9814f1-c3f4-11e8-9f4b-73ba5b4316fe’]
संतोष नातू यह पुलिस रिकॉर्ड का अपराधी है। इसके पूर्व क्राइम ब्रांच ने 14 और खडक व भारती विद्यापीठ पुलिस ने प्रत्येकी 1 ऐसा कुल मिलाकर 19 पिस्तौल और 37 कारतूस जब्त किया है। उसके खिलाफ भारती विद्यापीठ , खडक, लष्कर, स्वारगेट पुलिस स्टेशन में गंभीर अपराध दर्ज हैं। आरोपी को कोर्ट ने 4 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी सुनायी है।

यह  कार्रवाई सहायक पुलिस आयुक्त क्राइम -1 समीर शेख के मार्गदर्शन में गुंडा स्कॉड विभाग के पुलिस  निरीक्षक राम राजमाने, पुलिस  उप निरीक्षक संजय गायकवाड, उत्तम बुदगुडे पुलिस कर्मचारी कैलास सालुंके, अजय उत्तेकर, विवेक जाधव, प्रविण पडवल, सुनिल चिखले, राजेंद्रसिंह चौहान, विजय गुरव, किरण ठवरे, निलेश शिवतरे, रमेश चौधरी, राकेश खुणवे, संभाजी गंगावणे ने की है। आगे की जांच पुलिस उप निरीक्षक उत्तम बुदगुडे कर रहे हैं।