बाल झड़े, तो महिला ने सैलून से वसूले 31 हजार 

बेंगलुरु: पुणे समाचार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु निवासी एक महिला को सैलून जाने की कीमत अपने बालों की कुर्बानी देकर चुकानी पड़ी। दरअसल निशा बटाविया जयनगर स्थित एक सैलून में हेयर स्मूदनिंग के लिए गई थीं, लेकिन उनके बाल अच्छे होने की जगह ख़राब हो गए। इससे नाराज़ निशा ने सौंदर्य प्रसाधन बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी लोरियाल और सैलून के खिलाफ मामला दर्ज कराया और 15 लाख रुपए मुआवजा मांगा। शहर की एक उपभोक्ताल अदालत ने पिछले सप्ताह महिला के पक्ष में निर्णय देते हुए सैलून को 31 हजार रुपए जुर्माना देने के लिए कहा। हालांकि कोर्ट ने लोरियाल के खिलाफ मामला खारिज कर दिया।

वादा किया लेकिन…
विल्सकन गार्डेन की रहने वाली निशा बटाविया ने दो अक्टूबर 2016 को हेयर स्मूदनिंग कराया था। निशा ने दावा किया कि उसी दिन उनके बाल रुखे हो गए। तीन दिन के अंदर ही उनके बाल बड़ी मात्रा में टूटने लगे। निशा दोबारा सैलून गईं और अपनी परेशानी बताई। सैलून के स्टातफ ने वादा किया कि इस बार उनका बेहतर ट्रीटमेंट होगा। 17 अक्टूबबर 2016 को लोरियाल की एक हेयर स्पेशलिस्ट आईं और उन्होंने निशा के बालों की जांच की। विशेषज्ञ की सलाह पर लोरियाल के उत्पादों से उनका इलाज किया गया ताकि बालों के गिरने को रोका जा सके।

और बुरे हुए हाल
हालांकि इसके बाद बाल गिरना रुकने की बजाय और तेज हो गया। पांच बार ट्रीटमेंट के बाद लोरियाल और सलून ने उन्हें सलाह दी कि वह बालों के विशेषज्ञ डॉक्ट र को दिखाएं। इसके बाद निशा ने बेंगलुरु की एक उपभोक्ता अदालत में मामला दर्ज कराया। करीब 15 महीने तक चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने सैलून पर 31 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है।