इंडिया के इस मार्केट में तौलकर बिकते हैं लैपटॉप, भाव होता है 5 हजार रुपए किलो

दिल्ली : में एक ऐसा मार्केट है जहां पर महंगे लैपटॉप किलो के भाव में मिलते हैं। जी हां, जिस लैपटॉप की शोरूम पर कीमत कम से कम 30 से 40 हजार रुपए होती है, वो यहां तराजू में किलो के भाव में बिक जाता है। इस मार्केट में बेहतर कंडीशन का लैपटॉप सिर्फ 5 हजार रुपए किलो के हिसाब से खरीद सकते हैं। दिल्ली में ये मार्केट नेहरू प्लेस पर है। यहां ऐसी कई शॉप हैं जहां पर लैपटॉप को सिर्फ 7 हजार रुपए या उससे भी कम में खरीद सकते हैं।

सेकंड हैंड होता है लैपटॉप
दिल्ली के नेहरू प्लेस स्थित इस मार्केट को भारत के साथ एशिया की भी सबसे सस्ता मार्केट कहा जाता है। यहां पर कई लैपटॉप, स्मार्टफोन के साथ गैजेट्स और डिवाइस खरीदे जा सकते हैं। स्मार्टफोन से जुड़ी एक्सेसरीज भी यहां पर बेहद सस्ते दाम पर मिलती है। यहां न्यू डिवाइस के साथ सेकंड हैंड सामान भी मिलता है। ऐसे में आपको इसकी पहचान करना आना चाहिए।

इन बातों की रखना जरूरी
यहां सेकंड हैंड सामना की सैंकड़ों दुकानें हैं। ऐसे में कोई सामान लेने से पहले मार्केट में कई जगह रेट लें। अच्छा होगा यदि आपके साथ कोई ऐसा व्यक्ति जाए जिसे गैजेट्स और टेक्नोलॉजी की समझ हो। सेकंड हैंड या नई डिवाइस लेने से पहले उसे अच्छी तरह चेक करें। हो सकते तो उसे कई बार ऑन-ऑफ कर लें। लैपटॉप लेने से पहले उसे कुछ देर चलाकर देखें। साथ ही, डिवाइस मैनेजर में जाकर उसका कॉन्फिग्रेशन चेक कर लें। इस बात ध्यान जरूर रखें कि आपको नई पैकिंग में पुराना सामान तो नहीं मिल रहा।

शॉपकीपर ने दी ये जानकारी
नेहरू मार्केट में मौजूद Netcom कम्प्यूटर्स के ऑनर रजत कपूर से बात की। उन्होंने बताया है कि उनके यहां सेकंड हैंड लैपटॉप की रेंज 7 हजार से शुरू हो कर 60 हजार तक है। जब हमने ज्यादा लैपटॉप (5 से 6) लेने की बात की तब उन्होंने एक्स्ट्रा डिस्काउंट ऑफर भी किया।