गोयल गंगा स्कूल को ग्लोबल इनोवेटिव पुरस्कार

पुणेः समाचार

गोयल गंगा इंटरनेशनल स्कूल को ग्लोबल इनोवेटिव स्कूल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका भारती भागवानी ने यह पुरस्कार स्वीकारा। इसके अलावा गोयल गंगा फाउंडेशन की ट्रस्टी सोनू गुप्ता को सोनरी महाराष्ट्र राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

विद्यार्थियों का शैक्षिक विकास, सामाजिक जागरुकता, तकनीकि का इस्तेमाल और सांस्कृतिक कलाकृति में स्कूल के समावेश आदि मापदंडों पर आधारित यह पुरस्कार प्रदान किया गया है। पुरस्कार स्वीकारने के बाद सोनू गुप्ता ने कहा कि, गोयल गंगा इंटरनेशनल स्कूल हमेशा सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल रहता है। साथ ही विभिन्न चुनौतियों का सामना करने के लिए विद्यार्थियों को सक्षम बनाया जाता है।