तेंदुए के बच्चों को मिला फिरसे माँं का सहारा

शिरूर : पुणे समाचार

अनाज की तलाश में माँ कही भी जाये उसका ध्यान अपने बच्चों पर ही रहता हैं। ऐसही ही एक घटना घटी हैं पुणे जिल्हे के शिरूर परिसर में। तेंदुए के बच्चों को माड़ी तेंदुआ ढूंढते हुए आया और अपने बच्चों को लेकर गया। यह पूरा मांमला सीसीटीव्ही कैमेरा में कैद हुए हैं।

शिरूर परिसर के तामखरवाडी इलाकें के रामदास केरु खोमने की खेत में गन्ने काटने का काम शुरू था। उसी वक्त काम करते मजदूरों को तेंदुए के 4 छोटे बच्चे दिखाई दिए। घटना की जानकारी मजदूरों ने तुरंत वनविभाग के अधिकारोयो को दी। और अधिकारोयो में उन चारों बच्चों को हिरासत में लेक्ट एक पिंजरे में रहा। तेंदुए की बच्चों की मां उन्हें ढूंढते हुए जरूर आएगी ऐसा विश्वास वनविभाग के अधिकारियों को था। और वैसे ही हुआ। अपने बच्चों को ढूंढते हुई मादी तेंदुआ आई और अपने चारों बच्चों को लेकर सुरक्षित जगह पर चली गई। यह पूरा मांमला सीसीटीवी में कैद हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से पुणे ग्रामीण परिसर में बड़े पैमाने पर तेंदुए दिखाई दे रहें हैं। जिसके कारण नागरिकों में डर का माहौल बना हैं। तेंदुए की डर से लोगो ने जगह जगह सुरक्षा हेतु जाल बैठने की मांग की हैं।