दीपिका पादुकोण इंस्टाग्राम की ‘मस्तानी’

देसी गर्ल प्रियंका रह गई पीछे

क्रिकेटर विराट कोहली का खाता ‘मोस्ट एंगेज्ड अकाउंट’

अभिनय और खुबसूरती से लाखों दिलों पर राज करने वाली दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर भी लोगों का दिल जीत लिया है। सबसे ज़्यादा फॉलोअर का इंस्टाग्राम अवार्ड दीपिका ने हासिल किया है। दीपिका के नाम इंस्टाग्राम ‘मोस्ट फॉलोड अकाउंट’ का खिताब दर्ज हुआ है। जबकि क्रिकेटर विराट कोहली के खाते को ‘मोस्ट एंगेज्ड अकाउंट’ से नवाज़ा गया है। इंस्टाग्राम ने पहली बार भारत में इस तरह के पुरस्कार घोषित किए हैं।
विराट कोहली के फॉलोअर्स की संख्या एक करोड़ 90 लाख से भी ज़्यादा है। जिसने उसके खाते को ‘मोस्ट एंगेज्ड अकाउंट’ बना दिया है। वर्ष 2017 में उसके खाते पर लगातार लाइक्स और कमेंट्स देखे जाते रहे हैं। वहीं देसी गर्ल प्रियंका चोप्रा को पीछे छोड़ते हुए दीपिका इंस्टाग्राम की रानी हो गई है।

दीपिका के फॉलोअर्स की संख्या लगभग दो करोड़ 20 लाख हैं। प्रियंका चोप्रा के फॉलोअर्स लगभग दो करोड़ हैं। इंस्टाग्राम की टॉप थ्री अभिनेत्रियों में तीसरा नाम आलिया भट का है। आलिया के फॉलोअर्स तकरीबन एक करोड़ 90 लाख हैं।

दीपिका ने कहा- मैं इंस्टाग्राम के ज़रिए अपने चाहने वालों से रूबरू हो पाती हूँ, इससे बड़ी खुशी की बात मेरे लिए कोई नहीं। मैं उन लोगों की आभारी हूँ जिन्होंने मेरे इंस्टा अकाउंट को इतना ग़ज़ब का रिस्पॉन्स दिया है।