दुपहिया से गिरकर अभियंता की मौत

पुणे : पुणे समाचार

तेज गति से दुपहिया लेकर जा रहे युवा अभियंता की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना शुक्रवार (9 मार्च) की आधी रात को जहाँगीर अस्पताल से आरटीओ कार्यालय के बीच मार्ग पर हुई थी।

अनिकेत संतोष कुमार श्रीवास्तव (26 वर्ष, सांई वास्तु हाइट्स, पिंपले सौदागर) की दुपहिया फिसल जाने से वाकया हुआ और अनिकेत की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार अभियंता अनिकेत और उसका दोस्त तेज गति से बाइक चलाते हुए जहाँगीर अस्पताल से आरटीओ की ओर आधी रात बाद डेढ़ बजे के आसपास जा रहे थे। दोस्त के आगे निकल जाने से उसने अपनी बाइक की गति और बढ़ा दी लेकिन बाइक से नियंत्रण छूट जाने से बाइक फुटपाथ पर चढ़कर रेलवे की दीवार से जा टकराई। वह बाइक से गिरकर दीवार से जा लगा। उसके सिर पर गंभीर चोट लग जाने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।