पिंपरी चिंचवड़ में शराबियों का उत्पात

पिंपरी : पिंपरी चिंचवड़ परिसर में शराब पीकर उत्पात मचाने की घटनाये सामने आई हैं। शहर के कई इलाकों में शराब पीकर आपस में झगड़ो के मांमले पुलिस स्टेशन में दर्ज हुए हैं।

पिंपरी परिसर में मिलिंद नगर , विट्ठल नगर और गांधी नगर में आज होली का रंग बेरंग होता दिखाई दिया। आज दोपहर में गांधी मगर परिसर में पुराने विवाद के चलते में एक युवक पर हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को वायसीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास घटी। पीड़ित का नाम राहुल लखामाजी ख़ातिकमारे (27) है।  राहुल और उसके दोस्तों में किसी बात को लेकर झगड़ा चला आ रहा था। शुक्रवार को राहुल और आरोपियों के बीच शराब के नशे में उसी झगड़े को लेकर मारपीट हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक आरोपी ने राहुल के सिर पर पत्थर से हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वही दूसरी घटनाओ में विट्ठल नगर इलाके में एक अनंजान व्यक्ति ने दूसरे के उपर गाड़ी चढ़ाने से विवाद हुआ। और इसीको लेकर दोनों में हातापई हुई हैं। घटना में 1 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूत्रों से पता चला है के शराब के नशे में होने के वजहसे से झगड़ा हुआ था। पिंपरी के मिलिंद नगर में भी शराबियों ने पुलिस की नाक में दम किया हैं। कुछ अनंजान लोगो ने शराब के नशे में झगडा हुआ हैं। इस घटना में 2से 3 लोग घायल हुए हैं। हालांकि सभी घटनाओं की जांच में पुलिस के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीधर जाधव और उनकी टीम जुटी हैं। और मांमले दर्ज कराने का काम शुरू हैं।