पुराने झगडो के चक्कर में दोस्त ने किया दोस्त पर तेजधार हतीयार से वार

चिंचवड: पुणे समाचार ऑनलाइन

चिंचवड इलाके में दोस्तों के बीच हुए पुराने झगड़ो को लेकर दो लोगो ने एक शख्स पर तेजधार हतियार से वार करने की घटना घटी हैं। इस घटना में खंडू मधुकर गायकवाड़(उम्र 18 दत्तनगर घायल हुआ हैं। चिंचवड परिसर में यह घटना देर रात घटी हैं। विशाल कांबले (उम्र 25, चिंचवड़) और साथी जिलब्य्या उर्फ अक्षय गायकवाड़ (उम्र 18 पिंपरी) इन दोनो के खिलाफ चिंचवड़ पुलिस स्टेशन में मांमाला दर्ज हुआ हैं। घटना के बाद दोनो आरोपी फरार हुए हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खंडू गायकवाड़, विशाल कांबले और जिलब्य्या उर्फ अक्षय गायकवाड़ के बीच पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हुआ था। उसी का बदला लेने के लिए विशाल और अक्षय ने खंडू गायकवाड़ पर तेजधार हतियार से सीने पर वार किये। खंडू गायकवाड़ अपने घर के सामने खड़ा था, तभी विशाल औऱ अक्षय वहां आये दोनो में कहा सुनी हुई, दोनो खंडू गायकवाड़ को गालीगलौज करने लगे। और फिर दोनो ने खंडू गायकवाड़ पर हतियार से वार किए। इस घटना में खंडू गायकवाड़ बुरी तरह से जखमी हो गया है। घटना के बाद विशाल कांबले और जिलब्य्या उर्फ अक्षय गायकवाड़ दोनो फरार हो गए हैं। घटना की छानबीन पुलिस कर रही हैं।