पुराने विवाद में युवक पर हमला

पिंपरी: पुराने विवाद के चलते गांधी नगर परिसर में एक युवक पर हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को वायसीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शुक्रवार दोपहर 12 बजे के आसपास घटी। पीड़ित का नाम राहुल लखामाजी ख़ातिकमारे (27) है।

पुलिस के अनुसार, राहुल और उसके दोस्तों में किसी बात को लेकर झगड़ा चला आ रहा था। शुक्रवार को राहुल और आरोपियों के बीच शराब के नशे में उसी झगड़े को लेकर मारपीट हुई। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि एक आरोपी ने राहुल के सिर पर पत्थर से हमला बोल दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पिंपरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।