फाइनान्स कारोबारी ने गोली मारकर की खुदकुशी

पुणे। एक फाइनान्स कारोबारी द्वारा खुद को गोली मारकर खुदकुशी किये जाने का मामला सामने आने से पुणे में खलबली मच गई। शुक्रवार की दोपहर 3 बजे के करीब हडपसर में यह घटना घटी। अरविंद फालके (55) ऐसा इस कारोबारी का नाम है। खुदकुशी की वजह नहीं जानी जा सकी है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अरविन्द फालके का फाइनान्स का कारोबार है। आज दोपहर वे हड़पसर स्थित अपने दफ्तर आये। घर से लाया हुए टिफ़िन का भोजन समाप्त करने के बाद अपने कर्मियों को ‘थोड़ा सोने जाता हूँ’ कह अपनी केबिन में लौट गए। कुछ ही देर बाद उनकी केबिन से गोली चलने की आवाज आई। कर्मियों ने भीतर जाकर देखा तो वे लहूलुहान स्थिति में गिरे नजर आए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार गोली अरविंद की छाती में लगी है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।