बीमार मौसी की देखभाल करने गई किशोरी, भाईयों ने ही लूट ली अस्मत

दिल्लीः पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके में 16 वर्षीय किशोरी की उसके मौसेरे भाईयों ने ही अस्मत लूट ली।किशोरी गर्भवती हो गई। पेट में दर्द हुआ तो उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके गर्भवती होने का खुलासा किया। पीड़िता का आरोप है कि मौसी के घर उसके दोनों मौसी के लड़के डरा-धमका जुलाई 2017 से नवंबर तक इज्जत लूटते रहे। अब फरवरी में किशोरी के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मधु विहार थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़की का परिवार के साथ वेस्ट विनोद नगर इलाके में रहती है। उसकी की मौसी शादीपुर इलाके में रहती है। पिछले साल उसकी मौसी की तबीयत खराब थी। मां ने मौसी की देखभाल के लिए वो शादीपुर स्थित उसके घर पर भेज दिया। आरोप है कि जुलाई 2017 उसकी मौसी के लड़के ने डरा धमकाकर उसके साथ रेप गया।आरोपी ने चार-पांच बार वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान उसकी दूसरी मौसी का लड़का घर आया। अकेला पाकर उसने भी इसके साथ चार-पांच बार दुष्कर्म किया। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी गई।

नवंबर 2017 में लड़की अपने घर आ गई। डर की वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया।इधर मंगलवार को पीड़ित के पेट में तेज दर्द होने लगा। मां फौरन उसको एलबीएस अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने छानबीन के बाद बता दिया कि सपना कई माह की गर्भवती है। पुलिस छानबीन के बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पॉक्सो और दुष्कर्म का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस लड़की के मौसी के लड़कों की तलाश कर रही है।