बॉलीवुड अदाकारा श्रीदेवी का निधन

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी का 54 साल की उम्र में निधन हो गया है। खबरों के मुताबिक 11.30 के बीच उनका निधन हो गया।  खबर सुनकर फैंस सहित पूरा बॉलीवुड सदमें में है।

खबरों के मुताबिक उनका निधन कार्डिएक अटैक की वजह से हुआ। श्रीदेवी का निधन यूएई में हुआ है जहां वो अपने परिवार के साथ मोहित मारवाह की शादी में शामिल होने गई थीं। जिस वक्त यह घटना घटी उनके पति बोनी कपूर और उनकी छोटी बेटी खुशी उनके साथ थीं।

‘हिम्मतवाला’, ‘सदमा’, ‘नगीना’, ‘कर्मा’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चांदनी’, ‘निगाहें’ और ‘लाडला’ जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुकी है ।संजय कपूर ने कहा है कि वो दुबई से शादी अटेंड करके मुंबई वापस आ चुके थे लेकिन ये खबर मिलते ही वो फिर दुबई रवाना हो गए हैं। श्रीदेवी की बड़ी बेटी ज्हानवी कपूर भी दुबई के लिए रवाना हो गईं हैं। पिछले साल श्रीदेवी फिल्म मॉम में नज़र आईं थीं. ये श्रीदेवी की 300वीं फिल्म थीं।

अंतिम संस्कार के लिए श्रीदेवी के पार्थिव शरीर को मुंबई लाया जाएगा। अंधेरी में उनके घर के बाहर भारी तादाद में रात से ही उनके फैंस जमा हो गए हैं।