भोर में तीन तेंदुए की रहस्यमय मौत

पुणे : पुणेसमाचार ऑनलाईन

पुणे के भोर परिसर में तीन तेंदुए की मौत की घटना से सनसनी फैल गई। यह घटना भोर परिसर के दिवले गाव में घटी है।

इनमें से दो तेंदुए नर और एक तेंदुआ मादा है। घटना की जानकारी मिलते ही वनविभाग के अधिकारी और पुलिस घटनास्थल पर दाखिल हुए हैं। तीनों तेंदुए की मौत की वजह अब तक पता नहीं चल पायी है। फिलहाल अन्य जानकारी नहीं मिल पायी है। आगे की छानबीन में वनविभाग के अधिकारी और पुलिस जुटी हुई है।