माता माधवी अग्र गौरव पुरस्कार वितरण कार्यक्रम संपन्न

पुणे समाचार

अग्रवाल समाज फेडरेशन, पुणे जिला द्वारा 8 मार्च 2018 को जागतिक महिला दिवस के अवसर पर माता माधवी अग्रगौरव पुरस्कार वितरित किये। महावीर प्रतिष्ठान, सेलिसबरी पार्क में अग्रवाल समाज फेडरेशन पुणे के अध्यक्ष श्री कृष्णकुमार जी गोयल की अध्यक्षता में बहुत ही शानदार ढंग से संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जॉइंट कमिश्नर ऑफ इनकम टैक्स श्रीमती सुधाजी गुप्ता, दिल्ली जल बोर्ड की पूर्व उपाध्यक्षा श्रीमती रौशनी बंसल एवं पुणे महानगरपालिका की नगरसेविका मा। मानसीताई देशपांडे के कर कमलो द्वारा अग्रवाल समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओ का भव्य सम्मान किया गया।

जीवन गौरव पुरस्कार गीताजी जयप्रकाश गोयल तथा आदर्श माता पुरस्कार हेमलता किशोरीलाल अग्रवाल को दिया गया। साथ में कई क्षेत्रों में कामयाब महिलाएँ जैसे वैद्यकीय क्षेत्र डॉ। मीनू संजय अग्रवाल, सामाजिक कार्य उर्मिला पुरषोत्तम अग्रवाल, समाज अध्यक्षा प्रियवंदा अग्रवाल, सांस्कृतिक क्षेत्र उषा मोहन तुलसियान, स्वास्थ क्षेत्र दीप्ती राजीव अग्रवाल, राजकिय क्षेत्र शीतल अजय सावंत ह्यअग्रवालहृ, व्यापार क्षेत्र सोनिया अमित गुप्ता, शिक्षा क्षेत्र डॉ। मीना सुभाष गोयल, पत्रकारिता रूजुता यश जालान एवं क्रीड़ा क्षेत्र में मेघा सुनील गोयल को सन्मानचिन्ह और सन्मान पत्र देकर गौरवान्वित किया गया। इस अवसर पर महेन्द्रजी पाटोदिया, विजयजी मित्तल, रमेश कश्मिरीलाल गुप्ता, राजेश मित्तल, पवन बंसल, संजय अग्रवाल, रतन गोयल, राहुल अग्रवाल, भगीरथ बंसल, अशोक अग्रवाल के साथ कई अग्रवाल समाजों के पदाधिकारी तथा महिला कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

इस अवसर पर “बदलते रिश्ते कल आज और कल” यह चर्चासत्र आयोजित हुआ। समाज की तीन पीढ़ियों की महिलाओ के एक मंच पर लाकर उनके साथ समाज में हो रहे बदलावों पर, तीज त्यौहार, विवाह और कई अन्य विषयो पर चर्चा करके उनका मनोगत लिया गया। इसमें समाज के दस परिवारों ने हिस्सा लिया। कई समाजों के प्रतिनीधीयों ने भी इसमे अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम का सूत्रसंचालन महिला समिति अध्यक्षा श्रीमती नीता अग्रवाल ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम का सूत्रसंचालन आशुतोष अग्रवाल ने किया।

मंच पर अग्रवाल समाज फेडरशन के उपाध्यक्ष विनोद बंसल, महासचिव राजेश अग्रवाल, कार्यक्रम के संयोजक कृष्णलाल बंसल, अनिल मित्तल तथा सांस्कृतिक समिति के अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल उपस्थित थे। अनिल मित्तल ने आभार प्रदर्शन किया।
प्रमुख कार्यकर्ताओ में अनिता जैन, सरस्वती गोयल, भारती जिंदल, अंजलि अग्रवाल, शशि अग्रवाल, रीटा अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, श्यामा गोयल, मिनाक्षी गोयल, रुक्मणि अग्रवाल का भी विशेष आभार किया गया।