विश्व शांति के लिए ईदगाह ट्रस्ट द्वारा सामूहिक प्रार्थना का आयोजन

25 को ईदगाह मैदान में मांगी जाएगी दुआ; पुणे समाचार के फेसबुक पेज पर होगा लाइव प्रसारण

पुणे। पुणे समाचार ऑनलाइन

आज जब सीरिया समेत पूरी दुनिया में अशांति और अराजकता का माहौल है, तब विश्व शांति बनाए रखने की हम सभी की सामुहिक जिम्मेदारी है। इसी दिशा में पहल की है पुणे के ईदगाह ट्रस्ट ने। 25 मार्च की सुबह 11 बजे पुणे कैम्प स्थित गोलीबार रोड के ईदगाह मैदान में मुस्लिम भाईयों द्वारा विश्व शांति हेतु दुआ मांगी जाएगी। ट्रस्ट की इस पहल में पुणे समाचार वेबपोर्टल द्वारा कंधे से कंधा मिलाते हुए इस आयोजन को अपने फेसबुक पेज पर लाइव प्रसारण किया जा रहा है।

विश्व शांति की इस दुआ में शामिल होने के लिए आप रविवार 25 मार्च को पुणे समाचार के फेसबुक पेज पर विजिट करें। घर बैठे इस अनूठे आयोजन में शामिल होने के लिए पुणे समाचार द्वारा फ़ेसबुक पेज पर मुहैया कराई जा रही लाइव प्रसारण की सुविधा का लाभ उठाने की अपील संपादकीय मंडल ने की है।

फेसबूक को लाईक करें आैर दूवामें शामिल हो जाए।

https://goo.gl/N3UATc