तिहरे हत्याकांड से दहला पुणे

पुणे : समाचार ऑनलाईन

बीच शहर में स्थित नागजरी नाले में तीन मृतदेह पाए जाने से सनसनी मच गई है। घटना शुक्रवार शाम सामने आई। मृतकों में एक बच्चा और दो पुरुष शामिल हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के नागजरी नाले में शुक्रवार शाम स्थानीय नागरिकों को तीन मृतदेह दिखाई दी। समर्थ और फरासखाना पुलिस थाने की सीमा पर नागजरी नाला है। नागरिकों ने जागरूकता दिखाते हुए घटना की जानकारी तुरंत समर्थ पुलिस थाने में दी। मौका-ए-वारदात पर पुलिस दल तुरंत पहुँचा। मृतकों में एक देह बच्चे की भी थी। पुलिस ने भी फुर्ती दिखाते हुए तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ससून अस्पताल में भेजा। हालाँकि अभी तक मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। लेकिन पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट से यह स्पष्ट हो गया है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन तीनों की बेरहमी से हत्या कर दी।