सांगवी में 4 बलात्कार के मामले , शहर में मचा हडकंप

पिंपरी चिंचवड : पिंपरी चिंचवड़ के सांगवी इलाके में 24 घंटो में 4 बलात्कार के मामले सामने आए है. शादी का वादा करके 42 वर्षीय महिला के साथ जबरदस्ती करने की घटना घटी है. वही दूसरी ओर तीन नाबालिग लड़कियों को प्यार का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने के भी मामले दर्ज किए गए हैं। बलात्कार की इन चार घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।

पुलिस के अनुसार, सांगवी पुलिस स्टेशन में 4 बलात्कार के मामले दर्ज कराए गए हैं। तीन घटनाओं में पीड़ित नाबालिग है, जिनके साथ प्यार के नाम पर धोखा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया है. इन तीनों मामलों में सांगवी पुलिस जांच कर रही है।

वहीं दूसरी ओर 42 वर्षीय महिला ने भी सांगवी पुलिस स्टेशन में बलात्कार की तशिकायत दर्ज करवायी है। शादी का वादा करके पीड़ित महिला के साथ नाशिक, त्र्यंबकेश्वर सातपुडा और गुजरात जैसे जगहों पर महिला के साथ अत्याचार किया गया है। इस मामले में महिला ने संतोष महाले (अंतरवली (पिंपळगाव,नाशिक) के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

सांगवी पुलीस स्टेशन में गणेश मारुती म्हस्के, हरी गोविंद राठोड, संतोष महाले और अजय इन चारो के खिलाफ मांमले दर्ज किये गये हे. इन घंटाना में पीडित महिला की 42 वर्षीय और नाबालिक लडकियो हें. इन सभी मांमले की छानंबिन सांगवी पुलीस कर रही हे.