सेवानिवृत्ति की उम्र यहाँ 62 वर्ष

भोपाल : समाचार एजेंसी

सरकारी कर्मचारियों के एक बड़ी खुश खबरी है। मध्यप्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के लिए सेवा निवृत्ति की आयु सीमा 62 वर्ष कर दी गई है। पदोन्नति में आरक्षण व्यवस्था होने से सामान्य वर्ग के कर्मचारियों को पदोन्नति नहीं मिल पाती है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकारी कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति की आयु सीमा को 60 साल से बढ़ाकर 62 वर्ष किया गया है।
एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने यह घोषणा की।
राज्य सरकार द्वारा वरिष्ठता के आधार पर दी जाने वाली पदोन्नति का लाभ सभी कर्मचारियों को मिल सकें इसलिए सेवा निवृत्ति की आयु सीमा को दो साल बढ़ाया गया है। लेकिन लोगों का कहना है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है और कर्मचारियों को खुश करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह घोषणा की है।