पुणे जिले में एक दिन में मिले कोरोना के 1015 मरीज

पुणे सामाचर ऑनलाइन – पुणे जिले में महामारी कोरोना का संक्रमण फिर बढ़ चला है। रविवार को एक ही दिन में जिले में 1000 से भी ज्यादा संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। नए से 493 महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 3 लाख 96 हजार 582 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 81 हजार 220 मरीज महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल जिले के अस्पतालों में 6283 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9079 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.29 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 96.13 फीसद रह गया है।

बात करें पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) की तो यहां कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख पार हो गई है। संभाग में अब तक 39 लाख 11 हजार 140 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 5 हजार 14 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 80 हजार 662 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 8121 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 231 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 95.97 व डेथ रेट 2.68नफीसदी दर्ज हुआ है। पुणे संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पूरे संभाग में आज कुल 675 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 493 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 96, सोलापुर जिले के 76, सांगली जिले के 5 और कोल्हापुर जिले के 5 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 1178 नए मरीज मिले हैं। इसमें से अकेले पुणे जिले के 1015 मरीजों के अलावा सातारा में 77, सोलापुर में 64, सांगली में 7 और कोल्हापुर जिले में 15 नए संक्रमित मरीज मिले हैं।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 57 हजार 709 हो गया है। इसमें से 55 हजार 49 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1841 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 819 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 52 हजार 236 हो गई है। इसमें से 49 हजार 654 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1823 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 759 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 232 हो गया है। इसमें से 46 हजार 457 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1755 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 120 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 50 हजार 155 संक्रमितों में 1733 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 282 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 140 मरीजों का इलाज चल रहा है।