देहूरोड कैंटोनमेंट बोर्ड के 13 कर्मचारी निकले कोरोना पॉजिटिव
पिंपरी। पुणे सामाचर ऑनलाइन – महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पिंपरी चिंचवड़ से…
प्राप्त जानकारी के अनुसार गत सप्ताह राजस्थान में डीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामस्वरूप हरितवाल की शादी थी। इसमें बोर्ड के कुछ कर्मचारी भी शामिल होने राजस्थान गए थे। वहां से लौटने के बाद शुक्रवार को कर्मचारियों की कोविड टेस्ट की गई। दूसरे दिन इन सभी 13 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इनमें से 12 कर्मचारियों को हिंजवड़ी के कोविड सेंटर में भर्ती किया गया है। एक साथ इतने कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद डीसीबी के हर विभाग में अब दो- तीन कर्मचारी ही कार्यरत हैं। इस बारे बोर्ड के कार्यालयीन अधिक्षक राजन सावंत ने कहा कि, देहूरोड कैंटोनमेंट बोर्ड के कुल 13 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 12 कर्मचारियों का हिंजवड़ी के कोविड सेंटर में इलाज चल रहा है।