आईएस के 15 आतंकवादी श्रीलंका से लक्षद्वीप की तरफ बढ़ रहे, केरल में हाई अलर्ट जारी

तिरुवनंतपुरम : समाचार ऑनलाईन – आईएस के 15 आतंकवादियों के नौका के जरिये श्रीलंका से लक्षद्वीप की तरफ आने की जानकारी गुप्तचर एंजेंसियों को मिली है। इस सूचना के बाद केरल के समुद्री किनारों को हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस के उच्च सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तटरक्षक दल और जिला पुलिस प्रमुख को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है। तटरक्षक दल और जिला पुलिस प्रमुख को सतर्क रहने की चेतावनी

वरिष्ठ पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकवादियों की सक्रियता को लेकर इस तरह का अलर्ट जारी होना रूटीन टास्क है। लेकिन इस बार के अलर्ट में आतंकवादियों की संख्या का जिक्र किया गया है। इसलिए अधिक सतर्कता बरती जा रही है। संदिग्ध नौका को लेकर  तटरक्षक दल को  चौकन्ना रहने और जिला पुलिस प्रमुख को सकर्त रहने की चेतावनी दी गई है। 23 मई से हाई अलर्ट पर चल रहे तटरक्षक  दल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि श्रीलंका में हुए आतंकवादी हमले के बाद से हमलोग हाई अलर्ट पर है। मछली मारने में इस्तेमाल होने वाला नौका और समुद्र में जाने वाले लोगों को संदिग्ध नौका को लेकर सतर्क रहने के लिए कहा है। गुप्तचर एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार केरल के कई लोग आज भी आईएस के संपर्क में है। अप्रैल में श्रीलंका में श्रृंखलाबद्ध आत्मघाती बम विस्फोट हुआ था। इसमें 250 से अधिक लोगों की मौत हुई थी। इस घटना के बाद से ही केरल हाई अलर्ट पर है।