पुणे जिले में 24 घँटे के भीतर बढ़े कोरोना के 1500 मरीज

पुणे। महामारी कोरोना का प्रकोप कहीं कम होता नजर नहीं आ रहा है। पुणे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख पार कर गया है। बीते 24 घँटे में जिले में 1500 से भी ज्यादा संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। हालांकि नए से 1033 महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 3 हजार 497 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 85 हजार 693 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 8682 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9112 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। पुणे जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.26 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 95.59 फीसद रह गया है।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पूरे संभाग में आज कुल 1202 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 1033 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 83, सोलापुर जिले के 63, सांगली जिले के 8 और कोल्हापुर जिले के 15 मरीज शामिल हैं। वहीं गत 24 घँटे के भीतर महामारी के 1815 नए मरीज मिले हैं। इसमें से अकेले पुणे जिले के 1542 मरीजों के अलावा सातारा में 113, सोलापुर में 97, सांगली में 12 और कोल्हापुर जिले में 51 नए संक्रमित मिले हैं। पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) की तो यहां कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख पार हो गई है। संभाग में अब तक 40 लाख 4 हजार 218 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 13 हजार 227 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 86 हजार 124 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 10 हजार 808 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 295 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। संभाग में रिकवरी रेट 95.58 व डेथ रेट 2.66 फीसदी दर्ज हुआ है।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 58 हजार 285 हो गया है। इसमें से 55 हजार 463 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1845 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 977 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 52 हजार 680 हो गई है। इसमें से 50 हजार 55 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1830 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 795 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 428 हो गया है। इसमें से 46 हजार 540 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1757 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 131 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 50 हजार 337 संक्रमितों में 1741 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 373 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 223 मरीजों का इलाज चल रहा है।