लोनावला के कुमार रिसोर्ट्स वाटर पार्क में डूबकर 17 वर्षीय लड़की की मौत 

लोनावला : समाचार ऑनलाईन – लोनावला के कुमार रिसॉर्ट्स के वाटर पार्क में डूबने से एक लड़की की मौत हो गई मृतक लड़की मुंबई के एक आश्रम शाला की विद्यार्थी थी। वह लोनावला घूमने आई थी। यह घटना बुधवार दोपहर सवा तीन बजे घटी। नीलू मलेश म्हेत्रे (उम्र 17 वर्ष, निवासी 620, मेगा मस्जिद के नजदीक, अंधेरी (ईस्ट) मुंबई) मृतक लड़की का नाम है।  लोनावला शहर पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अंधेरी पूर्व के स्नेह सदन संस्था आश्रम शाला के 87 लड़के लड़कियां मंगलवार को बस से लोनावला घूमने आए थे।
कुछ लोग कुमार रिसॉर्ट्स के वाटर पार्क में तैरने के लिए उतरे थे। इस दौरान नीलू वाटर पार्क के नजदीक खड़ी थी। तभी मस्ती करते समय उसे धक्का लगा और वह वाटर पार्क में गिर गई। संस्था के ड्राइवर तथा रिसॉर्ट के लाइफ सेविंग गार्ड ने उसे फौरन बाहर निकाला और नजदीकी हॉस्पिटल लेकर गए। लेकिन इलाज से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की खबर संस्था के ड्राइवर फादर गोएल पैट्रिक (उम्र 46, निवासी-अंधेरी, मुंबई) ने लोनावला शहर पुलिस स्टेशन को दी। घटना की जानकारी मिलते ही लोनावला शहर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस इंसपेक्टर बी।एस। सांगले अपने सहयोगियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। मामले की जांच लोणावला शहर पुलिस स्टेशन के सहायक पुलिस इंसपेक्टर बी।एस। सांगले कर रहे हैं।
सुरक्षा में लापरवाही से लड़की की जान गई
कुमार रिसॉर्ट्स में सुरक्षा संबंधी उपाय जरूरत के मुताबिक न होने की बात एक बार फिर सामने आई है। 87 बच्चों के रिसॉर्ट में आने पर रिसॉर्ट मैनेजमेंट को सुरक्षा के पुरूता इंतजाम करना जरूरी थे। लेकिन बच्चों के पानी के नजदीक जाने पर लाइफ गार्ड की अनदेखी तथा लापरवाही से एक लड़की को जान गंवानी पड़ी इस घटना के बाद रिसॉर्ट प्रशासन को सुरक्षा की ओर ध्यान देने की जरूरत है।