घर में भूत, आत्मा होने का कहकर बुजुर्ग महिला से ऐंठे 20 लाख 90 हजार

पुणे के कर्वेनगर परिसर में सामने आई। : पुलिस ने बताया कि घटना को लेकर कर्वेनगर परिसर स्थित 70 वर्षीय महिला के बेटे ने अलंकार पुलिस थाने में शिकायत दी है जिस अनुसार एक महिला और पुरूष पर धोखाधड़ी, जादू टोना विरोधी कानून धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

महिला का बेटा परदेश गया हुआ था। इसलिए वह अकेली ही रहती हैं। इसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने महिला से मिठी मिठी बातें कर भरोसा हासिल किया। महिला के घर पर कब्जा करने हेतु घर किराये पर लेना है ऐसा कहा। महिला ने घर किराये पर देने की तैयारी दर्शाने के बाद दोनों ने महिला को यह कहकर डराया कि घर में भूत और आत्मा रह रहे है। उसकी मरम्मत करनी पड़ेगी। मरम्मत के लिए कुछ रूपए लगेंगे। घर की मरम्मत के बहाने दोनों ने महिला से कुल 20 लाख 90 हजार रूपए लिए। जब महिला का बेटा परदेश से लौटा तब उन्होंने इस बारे में बताया। उसके बाद बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।