24 घंटे में 3 क्राइम, दो आरोपी गिरफ्तार 4 नाबालिग आरोपी फरार

पुणे : कुख्यात अपराधियो पर पुणे पुलिस कड़क कारवाई कर रही है। फिर भी शहर में आतंक का निर्माण हो रहा है। भारती विद्यापीठ परिसर में अपराधियो ने 24 घंटे में 3 गंभीर मामलो को अंजाम दिया है। सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसमे 4 नाबालिग लड़के हैं। पहाड़ो में टोली के होने की आशंका पर पुलिस ने छापा मारा और दो को कब्जे में लिया। लेकिन 4 नाबालिग भागने में सफल हो गए।

इस मामले में पुलिस ने अजय उर्फ रविंद्र शुभम हिरे (उम्र 20) व विहाल शिवाजी शेलके (उम्र 20) को गिरफ्तार किया है। वही उसके नाबालिग साथी फरार हो गए। इनकेखिलाफ भारती विद्यापीठ थाने में मामलादर्ज किया गया है। इस मामले में भारतीय दंड सन्हिता धारा 307, आर्म्स एक्ट के साथ ही अन्य धारा के अनुसार 1 मामला दर्ज किया गया है। वही भारतीय दंड सन्हिताधारा 397,आर्म्स एक्ट के साथ दूसरा मामला 365, 324 और अन्य धारा के अनुसार तीसरा मामला दर्ज किया गया है। इसमे शिकायत कर्ता अलग अलग हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शेलके का पुलिस रिकॉर्ड है। शेलेके और उसके साथियो की शिकायत उसकी माँ से एक ने से की थी। उसी गुस्से में उसने बेलदरे पेट्रोल पंप पर जाकर मारपीट की , उसे शिकायत वापस लेने के लिए कहा। वहाँ गुस्से में रिक्शे को भी तोड़फोड़ किया। उसके बाद आरोपी वहाँ सए भाग गए। इस वजह सए कुछ समय तक तो पेट्रोल पंप परिसर में तनाव का निर्माण हो गया।  वहाँ जो लोग पेट्रोल लेने आए थे वो वहाँ से भाग गए।

इसके बाद ये आरोपी अंबेगांव बुद्रुक परिसर में गए वहाँ भिंताडेनगर में एक सब्जी विक्रेता को बहुत मारा। उसके पास से जबरदस्ती 16 हज़ार रुपए छीन लिए। यह घटना शाम को 5 से 6 बजे के बीच हुई है। जब आरोपी वहाँ से फरार हो गए तब लोगो ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी।  इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियो के साथ भारती विद्यापीठ पुलिस मौके पर पहुंची। तीसरी घटना में 16 वर्षीय लडके को जबरदस्ती बाइक पर बिठा कर पहाडी क्षेत्र में ले गए। वहाँ उसे बहुत मारा फिर छोड दिया।

भारती विद्यापीठ पुलिस ने इस क्राइम की तुरंत जांच की और लोकेशन ढूंढते ढूंढते पहाड़ी क्षेत्र में पहुंच गए। वहाँ से दो आरोपी को पकड़ा गया और अन्य आरोपियो की खोज जारी है। यह जानकारी वरिष्ठ निरीक्षक जगन्नाथ कलसकर ने दी।