भ्रष्टाचार से अशुद्ध देश के शुद्धिकरण के लिए 5 साल अपर्याप्त

पिंपरी। संवाददाता – बीते 70 सालों से भ्रष्टाचार से अशुद्ध हुए हमारे देश के शुद्धिकरण के लिए पांच साल का कार्यकाल अपर्याप्त बताकर भाजपा सांसद डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने रविवार की शाम आकुर्डी में भाजपा की दक्षिण भारतीय इकाई की प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में अपील की कि, इस शुद्धिकरण के लिए मोदी सरकार का वापस सत्ता में आना जरूरी है, इसके लिए कमर कस लें।
भाजपा दक्षिण भारतीय मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राजेश पिल्ले की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में महापौर राहुल जाधव, लोकलेखा समिति के अध्यक्ष एड सचिन पटवर्धन, पिंपरी चिंचवड नवनगर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष सदाशिव खाडे, वरिष्ठ नगरसेवक बाबू नायर आदि उपस्थित थे। इस बैठक में तेलंगणा, केरल, तमिलनाडू,आंध्रप्रदेश, पुड्डुचेरी इन छह राज्यों समेत महाराष्ट्र के 32 जिलों के अध्यक्ष व पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया।
डॉ स्वामी ने आगे कहा कि, नेशनल हेराल्ड मामले में  सोनिया गांधी समेत राहुल गांधी, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, शशी थरूर, मोतीलाल बोरा, सॅम पित्रोडा जैसे दिग्गज नेता जमानत पर बाहर हैं। जल्द ही प्रियंका गांधी भी उनकी कतार में बैठी नजर आएंगी। देश के इतिहास में मोदी सरकार के कार्यकाल मे पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक कर पाकिस्तान पर हमला किया गया। अब राहुल गांधी सबूत मांग रहे हैं जब अमेरिका ने लादेन को मार गिराया तब अमेरिका से सबूत मांगे थे क्या? यह सवाल भी उन्होंने उठाया।