पुणे में भाजपा के सेवाकार्य में 5 हज़ार कार्यकर्ता शामिल होंगे ! जनजागृति, स्वास्थ्य शिबिर का आयोजन 

पुणे , 28 मई : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार की 30 मई को 7 वर्ष पुरे हो रहे है।  इस मौके पर भाजपा की तरफ से पुणे शहर के 42 प्रभागों में सेवाकार्य दिन मनाया जाएगा। इसके तहत शहर भाजपा के 5 हज़ार कार्यकर्ता इस सेवाकार्य में शामिल होंगे।  यह जानकारी जानकारी शहराध्यक्ष जगदीश मुलीक ने दी है।  कोरोना की दूसरी लहर के कारण पैदा हुई स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोई उत्सव नहीं होगा।

मुलीक ने बताया कि शहर की मनपा के 42 प्रभाग और पुणे व खड़की कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में 200 से अधिक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया है।  इनमे कोरोना संबंधी जनजागृति, स्वास्थ्य शिबिर और जरूरतमंदों को मदद की जाएगी।  शहर के भाजपा के सभी सांसद, विधायक, नगरसेवक, पार्टी के पदाधिकारी के साथ शहर भाजपा के 5 हज़ार कार्यकर्ता इस सेवा कार्य में शामिल होंगे। पार्टी की तरफ से कोरोना काल में लगातार सेवाकार्य चालु है।

कोरोना संबंधी सभी नियमों का पालन करते हुए प्रशासन के सहयोग से यह कार्यक्रम होगा।  भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा जैसे सभी मोर्चे के कार्यकर्ता 30 तारीख को रक्तदान शिबिर का आयोजन करेंगे।  स्वास्थ्य शिबिर, कोरोना वेक्सीनेशन, म्यूकरमाइसिस जनजागृति, ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर, ऑक्सीमीटर और संबंधित सेवा दी जाएगी।

मोदी सरकार के 7 वर्ष पुरे हो रहे है।  इसे लेकर हाल ही में पार्टी की राज्य स्तरीय बैठक हुई।  इस बैठक में विधानसभा में विरोधी पक्ष नेता देवेंद्र फडणवीस और प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने मार्गदर्शन किया।  इसी के तहत यह सेवाकार्य कार्यक्रम किया जा रहा है।