ताइवान में पुल गिरने से 6 की मौत

ताइपे (आईएएनएस) : समाचार ऑनलाईन – ताइवान में इस सप्ताह की शुरुआत में पुल के गिरने से छह लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। इसकी जानकारी अधिकारियों ने दी।

ताइवानी बचाव दल के कर्मियों ने गुरुवार को आखिरी लापता व्यक्ति का शव बरामद कर लिया है। यिलान काउंटी में नानफांगाओ फिशिंग पोर्ट पर स्थित पुल मंगलवार को भरभरा कर गिर पड़ा, जिससे वहां खड़ी कई फिशिंग बोट उसके चपेट में आ गए।

जब यह दुर्घटना हुई थी, तब पुल पर एक टैंक ट्रक भी मौजूद था, जो पानी में जा गिरा, जिससे चारों ओर हवा में धुआं फैल गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए लोगों में इंडोनेशिया और फिलिपींस के मछुआरों के शामिल होने की पुष्टि की गई है। इनमें सबसे युवा व्यक्ति की उम्र 29 साल और सबसे वयस्क व्यक्ति की उम्र 44 थी। इस दौरान 12 लोग घायल हुए थे।

स्थानीय मीडिया द्वारा जारी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह पुल बीच से टूटकर समुद्र में जा गिरता है।

visit : http://punesamachar.com