पुणे जिले में कोरोना के 865 नए मरीज मिले; 876 अस्पताल से लौटे घर

पुणे। महामारी कोरोना का प्रकोप कहीं थमता नजर नहीं आ रहा है। पूरे पश्चिम महाराष्ट्र यानी पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में 24 घँटे के भीतर कोरोना के 1199 नए मरीज मिले हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 865 मरीजों के अलावा सातारा में 195, सोलापुर में 77, सांगली में 22 और कोल्हापुर जिले में 40 नए संक्रमित मरीजों का समावेश है। पूरे संभाग में आज कुल 1115 संक्रमित कोरोना मुक्त हुए हैं। इसमें अकेले पुणे जिले के 876 मरीज शामिल हैं। इसके अलावा सातारा जिले के 74, सोलापुर जिले के 131, सांगली जिले के 21 और कोल्हापुर जिले के 13 मरीज शामिल हैं।

पुणे के संभागीय आयुक्त सौरभ राव के अनुसार, पूरे पुणे संभाग (पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर, कोल्हापुर) में रिकवरी रेट 95.28 व डेथ रेट 2.64 फीसदी दर्ज हुआ है। संभाग में संक्रमित मरीजों की संख्या 6 लाख पार हो गई है। अब तक 40 लाख 78 हजार 973 लोगों की टेस्ट की गई है। उनमें से अब तक 6 लाख 19 हजार 854 संक्रमित पाए गए हैं। उनमें से 5 लाख 90 हजार 625 मरीजों ने महामारी को मात दी है। फिलहाल 12 हजार 866 मरीजों का इलाज जारी है। जबकि अब तक 16 हजार 363 मरीजों की मौत दर्ज हुई है।

पुणे जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख पार कर गया है। बीते 24 घँटे में जिले में 1600 संक्रमित पाए जाने से चिंता बढ़ गई है। हालांकि नए से 1083 महामारी को मात देकर अस्पताल से घर लौट गए। जिले में कोरोना के संक्रमितों का आंकड़ा 4 लाख 8 हजार 918 तक पहुंच गया है, जिसमें से 3 लाख 89 हजार 486 मरीज अस्पताल से घर लौट गए हैं। फिलहाल अस्पतालों में 10 हजार 271 मरीजों का इलाज जारी है। अब तक 9161 मरीजों की मौत दर्ज हुई है। जिले में कोरोना से मृत्यु का प्रमाण 2.24 फीसदी दर्ज हुआ है जबकि रिकवरी रेट 95.25 फीसद रह गया है।

सातारा जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 58 हजार 918 हो गया है। इसमें से 55 हजार 791 मरीज इलाज के बाद घर लौट गए हैं जबकि 1853 मरीजों की मौत हो गई है। फिलहाल 1274 मरीजों का इलाज जारी है। सोलापुर जिले में मरीजों की संख्या आज 53 हजार 27 हो गई है। इसमें से 50 हजार 347 को अस्पतालों से डिस्चार्ज मिल गया है जबकि 1844 की मौत हो चुकी है। जिले के अस्पतालों में फिलहाल 836 पॉजिटिव मरीजों का इलाज जारी है। सांगली जिले में आज संक्रमितों का आंकड़ा 48 हजार 514 हो गया है। इसमें से 46 हजार 588 मरीज स्वस्थ हो चूके हैं। जबकि 1760 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में अभी 166 मरीजों का इलाज जारी है। कोल्हापुर में 50 हजार 477 संक्रमितों में 1745 मरीजों की मौत हो चुकी है। यहां अब तक 48 हजार 413 मरीज अस्पताल से घर लौट चुके हैं। अभी 319 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है।