भाजपा नगरसेवक सहित 9 लोगों द्वारा मनसे कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला : केस दर्ज

नवी मुंबई : समाचार ऑनलाईन – भाजपा के नगरसेवक सहित 9 लोगों द्वारा मनसे के कार्यकर्ता पर जानलेवा हमला करने की घटना घटी है। मनसे कार्यकर्ता का नाम प्रशांत जाधव है। इस मामले में कामोठे पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार भाजपा के नगरसेवक विजय चिपलेकर सहित 9 लोगों ने प्रशांत जाधव की सोसायटी में आये हुए थे।

मीटिंग के बहाने नगरसेवक ने प्रशांत से बातचीत शुरू की। इसी दौरान अचानक एक व्यक्ति ने प्रशांत के सिर पर कुर्सी से हमला कर दिया। इसके बाद नगरसेवक के साथ आए अन्य कार्यकर्ताओं ने डंडे से प्रशांत की पिटाई करने लगे। यह पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।  पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में मनसे नेता बाला नांदगांवकर प्रशांत के मामले को लेकर कामोठे पुलिस स्टेशन जाएंगे। यह जानकारी मनसे के महेश जाधव ने दी।