वैष्णो देवी में आरती करना हुआ दोगुना महंगा

श्रीनगर : समाचार ऑनलाइन – वैष्णो देवी की प्राचीन गुफा पूरे देश में प्रसिद्ध है। जहां आरती के लिए श्रद्धालु की भीड़ उमड़ती है। यहां श्रद्धालु को आरती के लिए 1 हज़ार रुपए अदा करना पड़ता था। जो कि अब इसमें बढ़ोतरी की गई है।

आरती करना हुआ इतना महंगा –

श्रद्धालुओं को 1 अप्रैल से आरती करने के लिए 1 हज़ार रुपए नहीं बल्कि 2 हज़ार रुपए अदा करना पड़ेगा। इसकी घोषणा माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने कर दी है। इसके साथ ही मां वैष्णो देवी की पवित्र पिंडियों के समक्ष होने वाली दिव्य आरती का शुल्‍क भी माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने बढ़ा दिया है। आरती के दाम बढ़ाने पर श्रद्धालुओं ने नाराजगी भी जताई। रेट बढ़ने से श्राद्धालु भी नाराज़ है। बता दें कि देश भर से यात्री माता के दर्शन के लिए आते हैं। हर रोज लगभग 30 से 40 लोग दर्शन करते हैं। अटका आरती के लिए लोगों को टिकट तक नही मिल पाता है क्योंकि इतनी जगह नहीं होती, लेकिन अब रेट बढने से श्रद्धालुओं में भी नाराजगी है।