रेमडेसिविर की कालाबाजारी करनेवाला आरोपी पुलिस हिरासत से फरार; भारी पड़ गई मानवता, रोजा छोड़ने के बहाने भागा

नागपुर : रेमडेसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी करने वाले एक आरोपी पाचपावली पुलिस थाने से फरार हो गया। उबेद रजा इकरम उल हक फरार आरोपी का नाम है। पुलिस ने सब जगह उसे ढूंढा लेकिन वो नहीं मिला। पाचपवली स्थित मुख्य गुरुद्वारा के पास अपोलो मेडिकल स्टोर्स है। वहाँ वो 50 हजार रुपये में दो इंजेक्शन बेच रहा है, इसकी जानकारी मिली थी। इस पर पुलिस ने फर्जी ग्राहक भेजकर उसे रंगे हाथो पकड़ा। उसके बाद उसे इंजेक्शन उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी अहमद हुसैन जुल्फिकार को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। कोर्ट ने 3 दिन की पुलिस कस्टडी दी थी।

मंगलावार सुबह पाचपावली पुलिस थाने में प्रतिबंधित सुगंधित तंबाकू की बिक्री करने वाले आरोपी पर कार्रवाई शुरू थी। साथ ही दूसरे कुछ मामलो में की वजह से थाने में भीड़ हो गई थी। शाम को उबेद राजा ने रोजा छोड़ने के बहाने से पुलिस से हाथ मुह धोने के लिए सेल से बाहर निकालने के लिए कहा। मानवता के नाते पुलिस ने उसे बाहर निकाला। हाथ मुंह धोने के बाद उबेद थाने परिसर में बैठा।

नमाज पढने का बहाना किया। यह देखने के बाद उसे बाहर निकालने वाला पुलिस दूसरे आरोपी से पूछताछ करने लगा। उबेद ने देखा कि पुलिस का ध्यान उसके ऊपर नहीं है। इस मौके का फायदा उठाकर वह फरार हो गया। कुछ समय में पुलिस को ध्यान में आया कि आरोपी फरार हो गया। इसके बाद थाने में खलबली मच गई। पूरे शहर में उसे ढूंढा जा रहा है।