दबंग महिला पुलिस उपायुक्त की शातिर अपराधी पर तड़ीपार की कार्रवाई

पिंपरी | समाचार ऑनलाइन

पिंपरी चिंचवड़ शहर में बढ़ती गुंडागर्दी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस कड़ी कार्रवाई कर रही हैं | पिंपरी परिसर में तोड़फोड़, बलात्कार, लुटमार , फिरौती मांगने जैसे संगीन आरोप करनेवाले आरोपी को दबंग महिला अधिकारी ने 2 साल के लिए शहर के बाहर कर दिया है। सुनील हीरालाल राठौड़ ऐसा आरोपी का नाम है।

[amazon_link asins=’B078124279′ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=”]

दोस्त बने दुश्मन : चंद पैसो के लिए की हत्या

पिंपरी चिंचवड़ शहर में आये दिन हत्या, बलात्कार, और मारपीट की घटनाओं से पुलिस के कामकाज पर कड़े सवाल खड़े हो रहे थे। लेकिन पुलिस ने अपनी चाबी बदलने के लिए कड़े पैतरे उठाना शुरू कर दिया है। तड़ीपार आरोपियों पर नजर रख उन्हें शहर से बाहर रखने में पुलिस जुटी है। वही शहर में संगीन आरोप करनेवालों को पुलिस जल्द ही अपनी गिरफ्त में लेकर उनपर कार्रवाई करेगी ऐसा विश्वास दबंग महिला पुलिस उपायुक्त स्मार्तना पाटिल ने दिलाया है।

[amazon_link asins=’B01NCN4ICO,B07C51NY6G’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’25b03bb9-cb87-11e8-bc08-73c9cef45755′]