बढ़ते उम्र के कारण आडवाणी व जोशी का कटा टिकट, अब करेंगे महाराष्ट्र में चुनावी प्रचार

पुणे : समाचार ऑनलाइन – बढ़ते उम्र के कारण लालकृष्ण आडवाणी और मुरलीमनोहर जोशी के टिकट कटने के बाद अब वो महाराष्ट्र में भाजपा की ओर से चुनावी प्रचार करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने लगभग देश भर में पहली लिस्ट जारी कर दी है। वहीं चुनावी प्रचार के लिए पार्टी ने 40 नेताओं के नाम घोषित किये जिसमें वरिष्ठ नेता आडवाणी और जोशी के भी नाम शामिल है।

भाजपा ने अपने उम्मीदवरों की लिस्ट में इन दोनों के नाम शामिल नहीं किये है। कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा वरिष्ठ नेता लालकृष्ण अडवाणी को गांधीनगर से टिकट थमा सकते है, लेकिन ऐसा हुआ नहीं ,पार्टी ने इस सीट पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के नाम का मुहर लगाई। भाजपा ने आडवाणी पर स्पष्टीकरण देते हुए बढ़ती उम्र का हवाला दे दिया। जिसके बाद अब ये दोनों नेता महाराष्ट्र में स्टार प्रचार के रूप में काम करेंगे।

ये 40 नेता महाराष्ट्र में चुनाव प्रचार करेंगे –

नरेंद्र मोदी, लालकृष्ण अडवाणी, राजनाथ सिंह, नितीन गडकरी, रावसाहेब दानवे, सुरेश प्रभू, रामलाल, सरोज पांडे, वसुंधरा राजे, योगी आदित्यनाथ, शानवाज हुसेन, विजया रहाटकर, चंद्रकांतदादा पाटील, विनोद तावडे, पंकजा मुंडे, सुरजीत सिंह ठाकूर, आशिष शेलार, मधू चव्हाण, माधवी नाईक, गिरीष महाजन, रणजीत पाटील, अमित शहा, मुरली मनोहर जोशी, सुषमा स्वराज, देवेंद्र फडणवीस, पियूष गोयल, प्रकाश जावडेकर, व्ही. सतीश, शिवराजसिंह चौहान, मुख्तार अब्बाल नक्वी, राजीव प्रताप रुडी, स्मृती इराणी, पुनम महाजन, सुधीर मुनगंटीवार, एकनाथ खडसे, विजय पुराणिक, अतूल भातखळकर, जमाल सिद्दीकी, माधव भंडारी, संभाजी पाटील निलंगेकरक, राम शिंदे।