छठ पूजा के बाद इंद्रायणी घाट हुआ स्वच्छ व निर्मल

पिंपरी : समाचार ऑनलाइन – सूर्योपासना से छठपर्व के समापन के बाद मोशी में इंद्रायणी नदी घाट पर स्वच्छता अभियान के साथ ही छठ पर्व और सार्वजनिक जिम्मेदारियां निभाने की अनोखी मिसाल पेश की गई। पिंपरी चिंचवड शहर में छठपूजा पर मोशी टोल नाका के पास इंद्रायणी नदी पर विश्‍व श्रीराम सेना द्वारा भव्य गंगा आरती और छठपूजा पर्व का आयोजन किया गया था। सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता के नेतृत्व में इस घाट पर हर साल की तरह छठपूजा के तीन दिन पहले से घाट की स्चच्छता और नदी के अंदर की सारी गंदगी की साफसफाई की गई थी। इस अभियान में शहर के महापौर राहुल जाधव भी शामिल हुए थे। आज सुबह सूर्योदय के बाद सूर्यदेवता को अर्घ्य अर्पित करने के बाद महापर्व की समाप्ति हुई। मगर विश्व श्रीराम सेना की जिम्मेदारियां यहां से खत्म नहीं हुई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने नदी घाट की सफाई कर वहां जमा सारा निर्माल्य, पूजा सामग्री, ईट पत्थर को एकत्रित कर एक ट्रक में भरकर ले गए।
नदी के अंदर नाव के सहारे साफसुथरा करके माता इंद्रायणी के निर्मल जल को गंदगी मुक्त, प्रदूषण मुक्त किया। संगठन के अध्यक्ष लालबाबू गुप्ता ने देश के जिम्मेदार नागरिकों को संदेश देते हुए कहा कि अगर हर दिन दिखे छठ वाली स्वच्छता…तो स्चच्छ भारत अभियान का सपना होगा पूरा। हर व्यक्ति को अपने धर्म के साथ कर्म भी करना चाहिए। जीवनदायनी इंद्रायणी तीर पर अगर छठपूजा करते है तो घाट की सफाई का दायित्व भी हमारा होना चाहिए। आज के स्वच्छता अभियान में संगठन के सलाहकार सुभाष माछरे ,लालबाबु गुप्ता के मार्गदर्शन में श्यामबाबू गुप्ता, सुभाष माचरे,विनोद प्रसाद, मुन्ना सिंह, उमेश सिंह , किरण गायकवाड़, पृथ्वी प्रसाद, ब्रिजेश प्रजापती, रोहित प्रसाद, विकास गुप्ता, और विश्व श्रीराम सेना के राष्ट्रीय सम्पर्क प्रमुख प्रमोद गुप्ता, अक्रम शेख़ , राहुल गुप्ता, प्रकाश काम्बले, विवेक भुजबल, पप्पू गुप्ता, विक्रम मीना, आनंद गुप्ता इम्तियाज़ शेख आरोग्य आदि शामिल हुए।