पानीपत खत्म करते ही अर्जुन कपूर को मिली 100 करोड़ की फिल्म, साथ में नजर आएगी रकुल प्रीत सिंह !

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पानीपत’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। बॉलीवुड रिपोर्ट्स के मुताबिक, अर्जुन ने हाल ही में अपनी फिल्म की शूटिंग खत्म की। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त और कृति सेनन भी नजर आएँगी। फिल्म का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया है। यह एक बड़ी बजट की फिल्म है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

फिल्म पानीपत के बाद अब अर्जुन के हाथ एक और बड़ी फिल्म लगी है। जानकारी की मानें तो अर्जुन ने अपनी नई फिल्म साइन भी कर ली है। बॉलीवुड खबरों माने तो अर्जुन प्रोड्यूसर रॉनी स्क्रूवाला के बैनर में बनने वाली एक क्रिएचर फिल्म करेंगे, जो मगरमच्छों के आसपास घूमती नजर आएगी। फिल्म का निर्देशन नेहा राकेश करेंगी, जिनकी यह डायरेक्टर के तौर पर पहली फिल्म होगी।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह एक थ्रिलर फिल्म होगी। फिल्म का टाइटल अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। फिल्म की शूटिंग के लिए मेकर्स ने थाईलैंड को चुना है। इस फिल्म में अर्जुन के अलावा दो और भी मुख्य कलाकार है। जिनके लिए राणा दग्गुबति और रकुल प्रीत सिंह के लिए अप्रोच किया गया है।

visit : punesamachar.com