खुद की औकात समझने के बाद पाकिस्तान हुआ नरम

नई दिल्ली : समाचार ऑनलाइन – पाकिस्तान के लष्कर प्रमुख मेजर जनरल असीफ गफूर ने पाकिस्तान मीडिया के समक्ष हाल ही में एक प्रेस कॉफ्रेंस ली है। इस प्रेस कॉफ्रेंस में बताया है कि आज सुबह पाकिस्तान द्वारा जो एअर स्ट्राइक किया गया है, उसमें युद्ध का उद्देश्य नहीं था। कल भारत द्वारा किए गए हवाई हमला के बदले में अपनी क्षमता दिखाने के लिए यह स्ट्राइक किया गया है। पाकिस्तान की ओर से कुल 6 टार्गेट सेट किए गए। इस हवाई हमले में किसी भी तरह की जीवित हानि और सेना को नुकसान नहीं हुआ है। यह टार्गेट खाली जगह पर किया गया था। इस स्ट्राइक में किसी भी तरह की जीवित हानि नहीं हुई है। पाकिस्तान ने सारे नियमों का पालन किया है। पाकिस्तान को अमन-शांति चाहिए। ऐसा गफूर ने प्रेस कॉफ्रेंस में जानकारी दी है।

भारतीय पायलट हिरासत में
इस समय, गफूर ने कहा कि सुबह में, दो भारतीय विमान हमारे क्षेत्र में आए और उनमें से एक पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गिर गया। इनमें से दो पायलटों को गिरफ्तार कर लिया गया है। वे घायल हैं और उनका इलाज किया जा रहा है। वे सुरक्षित हैं और उनकी देखभाल की जा रही है। उनके पास से कुछ हथियार और दस्तावेज पकड़े गए हैं। प्रेस कॉफ्रेंस में उनकी तस्वीरें दिखाई गई।

पाकिस्तान की तरफ से अमन का पैगाम
इस बारे में पाकिस्तान ने थोड़ी नरमी बरतते हुए कहा है कि युद्ध शुरू करना आसान है, पर युद्ध को झेलना कठिन है। उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते थे कि युद्ध हो, “पाकिस्तान  शांति और समृद्धि चाहता है। भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कई सालों से तनाव चल रहा है। दोनों देशों के बीच संवाद होना चाहिए। दोनों देश को शांति पर विचार करना चाहिए। गफूर ने कहा कि हम केवल आत्मरक्षा के लिए हमला कर रहे हैं। लेकिन इस दौरान गफूर यह कहना नहीं भूले कि अगर भारत कार्रवाई करता है तो हम तैयार हैं।