कृषि बजट 2020 : किसानों की कमाई दोगुनी करने के लिए मोदी सरकार की 16 बड़ी घोषणा 

नई दिल्ली, 1 फरवरी –वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश का 2020-21 का बजट आज पेश किया। इस मौके पर किसानों के सर्वांगीण विकास करते हुए 2022 तक किसानों की कमाई दोगुनी करने के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 16 सूत्री विशेष कृति योजना की घोषणा की है. कृषि योजना के लिए 2. 83 लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है.

वित्त मंत्री दवारा की गई मुख्य घोषणा 
* केंद्रीय मॉडल लॉला लागू करने के लिए राज्यों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
* पानी का संकट दूर करने के लिए पानी के संकट से जूझ रहे 100 जिलों में व्यापक प्रयास किया जाएगा।
* प्रधानमंत्री कुसुम योजना के तहत 20 लाख किसानों को सौर पंप दिया जाएगा।
* 15 लाख किसानों को ग्रीड कनेक्टेड पंपसेट से जोड़ा जाएगा।
* उत्पादकता बढ़ाने पर पर ध्यान दिया जाएगा। रासायनिक खादों का कम इस्तेमाल किया जाएगा।  रासायनिक खादों के संतुलित इस्तेमाल के लिए जानकारी दी जाएगी।
* देश में 162 लाख करोड़ टन अनाज  की क्षमता है. अब नाबार्ड को जोड़ा जाएगा। अनाज के स्टॉक के लिए गट और तालुका स्तर पर नया स्टॉक रूम बनाया जायेगा। इसके लिए राज्य सरकार जमीन दे सकती है.
* महिलाओ के लिए धान्य  लक्ष्मी योजना की घोषणा।
* दूध, मांस, मछली के स्टॉक और परिवहन के लिए विशेष किसान रेलवे चलेगी।
* किसानों के लिए कृषि उड़ान योजना शुरू की जाएगी। यह विमान सेवा कृषि मंत्रालय की तरफ से दी जाएगी।
* दूध उत्पादन को दोगुनी करने के लिए सरकार दवारा योजना चलाई जाएगी। 2025 तक दूध का उत्पादन दोगुनी करने का लक्ष्य।
* 311 लाख करोड़ टन उत्पादन के साथ बागायती उत्पादन में देश आगे बढ़ा है. अब एक उत्पादन, एक जिला योजना को प्रोत्साहित किया जाएगा।
* एकीकृत कृषि मधुमक्खी पालन को प्रोत्साहन दिया जाएगा।
*  प्राकृतिक कृषि को प्रोत्साहन दिया जाएगा। जैविक खेती के लिए एक पोर्टल तैयार किया जाएगा।  ऑनलाइन मार्किट को मजबूत बनाया जाएगा।  \
* किसान क्रेडिट कार्ड योजना की अवधि 2021 तक बढ़ाई गई.
* देश के किसानों के बीच 15 लाख करोड़ रुपए वितरण का लक्ष्य।
* दीनदयाल अंत्योदय योजना के तहत 58 लाख तक एसएचजी बनाया जाएगा। इसे और अधिक मजबूत किया जाएगा।