Ajit Pawar | अजित पवार ने की महिलाओं की सराहना! महिला पायलट की  ‘उस’ कहानी का किया जिक्र…

पुणे : Ajit Pawar | पुणे जिला परिषद (Pune Zilla Parishad) की ओर से आंगनबाड़ी सेविका पुरस्कार (Anganwadi Sevika Award) वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री और पुणे के पालकमंत्री अजित पवार (Ajit Pawar) उपस्थित थे। महिला अपने काम को इमानदारी से करती हैं, हर काम को बिल्कुल अच्छी तरह से पूरा करती हैं, इन शब्दों में उन्होंने महिला की प्रशंसा की। उस समय अजित पवार ने अपने साथ घटी महिला पायलट की एक कहानी सुनाई।

 

महिला की प्रमाणिकता की प्रशंसा करते हुए अजित पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि हमारे हेलिकॉप्टर में थोड़ी सी तकनीकि दिक्कत आई थी। उस खराबी को महिला पायलट ने आवाज से पहचाना था, ऐसा उन्होने कहा। साथ ही महिला अपने काम में प्रॉम्ट होती है। मेरे हेलिकॉप्टर के आवाज में थोड़ा अंतर था, उसी के आधार पर उसने गड़बड़ी को पहचाना और तुरंत नीचे उतरकर उसे दुरुस्त किया।

 

आदर्श पुरस्कार प्राप्त करनेवाली सभी आंगनबाड़ी सेविका का हार्दिक अभिनंदन! महिला बाल कल्याण विभाग (Women Child Welfare Department) की ओर से 45 आंगनवाडी सेविका को यह पुरस्कार दिया जाता है। पुरस्कार से काम करने की ललक बढ़ती है, अन्य को भी इस कार्यक्रम से प्रेरणा मिलेगी। ऐसा काम करें की दूसरे भी इस पुरस्कार को प्राप्त कर सकें।

 

इस पुरस्कार को प्राप्त करने के बाद आप निश्चिंत न हो जाएं बल्कि आगे भी अच्छा काम करते रहें।  आंगनबाड़ी सेविका ने कोरोना योद्धा के रूप में बहुत बड़ा योगदान दिया है, इसकी सरकार ने दखल ली है। शुरुआत में  आंगनबाड़ी  सेविका को बहुत कम वेतन मिलता था, फिर भी वो काम करती रहीं, ऐसा पवार ने कहा।

 

आगे अजित पवार (Ajit Pawar) ने कहा कि सरकार का काम लोकाभिमुख हो इसके लिए निचले स्तर के कर्मचारियों का बहुत महत्वपूर्ण हाथ होता है। कोरोना काल कैसा गया यह सबने देखा। अब नया वेरिएंट का खतरा मंडरा रहा है। इसलिए आंगनवाडी सेविका मास्क के इस्तेमाल की पहल करे। महिला आरक्षण के निर्णय को लेने में बहुत तनाव हुआ लेकिन तस्वीर बदल गई। कुछ लोग खुद को सेवक मानते हैं लेकिन प्रत्यक्ष रूप में ऐसा नहीं होता है। महिला के साथ ऐसा नहीं होता है। वह प्रमाणिक रूप से काम करती है।

 

 

 

Maharashtra Rains | पुणे, मुंबई, नासिक के साथ कोंकण में बारिश शुरू

 

Pune News | रिंगरोड की चौड़ाई तीन तरह की होगी