37 साल छोटी उम्र की लड़की के प्यार में पड़े अनूप जलोटा

पुणे : समाचार ऑनलाइन

सबसे चर्चित शो बिग बॉस 12 शुरू हो चुका है। शो में सेलेब से लेकर आम जनता ने जोड़ियों के साथ घर में एंट्री कर ली है, लेकिन इन जोड़ियों में सबसे दिलचस्‍प जोड़ी भजन सम्राट अनूप जलोटा और उनकी गर्लफ्रेंड जसलीन मथारू की है। लंबे समय से फैंस को इन जोड़ियों का तहे दिल से इंतजार था लेकिन जब उनके सामने अनूप जलोटा की जोड़ी आई तो फैंस में खलबली मच गई। उन्‍होंने पहले दिन आते ही तहलका मचा दिया। शो के मंच पर दोनों ने सलमान खान के सामने अपने प्यार का इजहार किया।

बता दें कि अनूप जलोटा 65 साल के हैं जबकि उनकी गर्लफ्रेंड की उम्र 28 है। अनूप ने जब इस बात का खुलासा किया तो सलमान खान भी चौंक गए। जसलीन अनूप की स्‍ट्डेंट थीं और दोनों का यह रिश्‍ता प्‍यार में बदल गया। 28 साल की जसलीन, अनूप से 37 साल छोटी हैं और अब दोनों रिलेशनशिप में हैं, लेकिन शायद यह बात कई लोगों को पसंद नहीं, जिसके चलते अनूप जलोटा ट्विटर पर बुरी तरह से ट्रोल हो गए। ट्विटर पर इन दोनों का काफी मजाक उड़ा रहे हैं। यही नहीं लोग इनकी जोड़ी को निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी से कंपेयर कर रहे हैं।