महिला की प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास,  9 लोगों पर केस दर्ज 

पुणे : समाचार ऑनलाईन –  फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार कर उसके जरिये सम्पत्ति हड़पने का प्रयास करने के मामले में बिल्डर, इस्टेट एजेंट, तलाठी सहित 9 लोगों के खिलाफ विमानतल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। कोर्ट के आदेश पर विमानतल पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच का आदेश पुलिस को दिया गया है।

जिन 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है उनमें शशिकांत धनाजी कोलते, संतोष धनाजी कोलते, हेमलता धनाजी कोलते,  अशोक पाटिल बुवा सोनवणे, विलासराव खंडेराव चौधरी, जयमाला अशोक सोनवणे, अनिता विलास चौधरी, संजय मारुत लगण और तलाठी भाऊसाहेब का नाम शामिल हैं। इस मामले में दत्तात्रय खांदवे  ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपियों के खिलाफ ठगी के अलावा विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बिल्डर, इस्टेट एजेंट ने एक महिला की मौत के बाद चार वर्षों में तलाठी भाऊसाहेब की मदद से फर्जी मृत्यु प्रमाणपत्र तैयार करवा लिया। मृत महिला और उसके बीच खून का रिश्ता नहीं होने के बावजूद बिल्डर ने तलाठी से हाथ मिलाकर फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर प्रॉपर्टी हड़पने का प्रयास किया और आधिकारियक रूप से अपने नाम पर दर्ज करा लिया। खांदवे की शिकायत पर पिता से मिली प्रॉपर्टी हड़पने वाले आरोपी बिल्डर और रियल इस्टेट ने प्रयास किया। फर्जी डॉक्यूमेंट्स, फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र तैयार कर सरकार के साथ ठगी की।

शिकायतकर्ता महिला ने वकील एड्। सतीश नायर के जरिये कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। प्रथमवर्ग न्यायदंडाधिकारी एस।के। खान ने विमानतल पुलिस स्टेशन को इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच के आदेश दिए। इसके बाद विमानतल पुलिस ने संबंधित लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया। विमानतल पुलिस आगे की जांच कर रही है।