Aurangabad Crime | सिर्फ 6 घंटे में ही मिला कर्म का फल; सगाई के दिन ही दूल्हे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

औरंगाबाद : Aurangabad Crime | औरंगाबाद जिले के चिकलठान के एक युवक को पुलिस ने ऐन सगाई के दिन गिरफ्तार (arrest) किया है। पुलिस ने महज छह घंटे पहले किए गए जुर्म में आरोपी को जेल भेज दिया है। सगाई के दिन दूल्हे के गिरफ्तार होने से दोनों परिवार बदनाम हो गए। पुलिस (Aurangabad Crime) ने इस मामले में आरोपी दूल्हे को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच की जा रही है।

गिरफ्तार 21 वर्षीय युवक का नाम शेख जुनैद उर्फ बंब्या शेख जुबैर है। आरोपित जुनैद ने शुक्रवार सुबह सातारा इलाके से एक दोपहिया चोरी की थी। आरोपी ने 24 सितंबर की सुबह विटखेड़ा निवासी अनिल जाधव के हीरो होंडा डीओ को चोरी कर लिया था। सीसीटीवी कैमरों की जांच के दौरान आरोपी सुबह पांच बजे मौके पर आया और अपनी गाड़ी को वहीं छोड़ कर जाधव का दोपहिया वाहन चोरी कर लिया।

इस बीच, कुछ स्थानीय लोगों ने आरोपी को खदेड़ा, लेकिन आरोपी ने यह दावा किया कि वाहन उसका है और फरार हो गया। लेकिन दुपहिया वाहन के मालिक अनिल जाधव ने दोपहर में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। चोरी की घटना का सीसीटीवी वीडियो पुलिस के हाथ लगी और सिर्फ घंटे में पुलिस ने आरोपी को हथकड़ी लगा दी।

विशेष रूप से आरोपी जुनैद के माता-पिता ने दो दिन पहले ही उसकी शादी तय की थी। साथ ही घर में सगाई की तैयारी चल रही थी। ऐसे में पुलिस ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी ने चोरी की गाड़ी का चंद घंटों में ही कायापलट कर दिया था। आरोपी ने दो हजार रुपया खर्च कर वाहन पर रेड रेडियम लगाया था। साथ ही वाहन के आगे हत्या की धारा ‘302’ लगा दी। आरोपित जुनैद एक कुख्यात अपराधी है जिस पर मारपीट और टू व्हीलर चोरी के छह से अधिक मामले हैं।

Pune | निगडी , वाकड और भोसरी में तीन भीषण दुर्घटना ; 7 लोग जख्मी