Aurangabad-Solapur Highway | दुखद! औरंगाबाद-सोलापुर महामार्ग पर हुए भयानक हादसे में 4 श्रद्धालुओं की मौत

तेरखेडा (उस्मानाबाद) : (Aurangabad-Solapur Highway) तिरुपति दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर मालेगांव (Malegaon) में काल ने कहर बरपाया, इसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये।  हादसा शुक्रवार (23) के करीब 2 बजे औरंगाबाद-सोलापुर हाईवे (Aurangabad-Solapur Highway) पर येरमाळा (ता. कलंब) के पास हुआ।

मालेगांव से 18 श्रद्धालु ट्रैवल से तिरुपति दर्शन के लिए रवाना हुए थे। शुक्रवार को तड़के करीब 2 बजे येरमाला के पास पहुंचा तो ड्राइवर को लगा कि टायर पंक्चर हो गया है। उसने गाड़ी को किनारे किया। सड़क किनारे पंचर हटाने का काम शुरू हो गया। वहीं कुछ लोग ट्रेवल में बैठे थे और बाकी ट्रैवल के बाहर खड़े थे। तभी पीछे से आए आयशर टेंपो ने खड़े ट्रेवल्स को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आयशर टेंपो खेत में जाकर गिर गई। साथ ही ट्रैवल भी सड़क पर कुछ दूर तक चला गया।

ट्रैवल (MH. 41 AU 1554) मालेगांव से तिरुपति के लिए रवाना हुई थी। आयशर टेंपो (MH. 20- EG 5170) का चालक फरार हो गया है। मृतकों में शरद विट्ठलराव देवरे, विलास महादु बचाव, जगदीश दरेकर, सतीश सूर्यवंशी (सभी मालेगांव) शामिल हैं। घायल संजय बाजीराव सावंत, भारत ज्ञानदेव पगार और गोकुल हीरामन शेवाले को इलाज के लिए उस्मानाबाद में भर्ती कराया गया है।

Pune Rain | पुणे शहर परिसर में अगले 5 दिनों तक बारिश

शहर में पिछले पांच-छह दिनों से भारी बारिश हो रही है। गुरुवार को शहर और इसके उपनगरों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने अगले पांच दिनों तक शहर (Pune Rain ) और आसपास के इलाकों में हल्की बारिश (rain) की संभावना जताई है। साथ ही अगले दो दिनों तक मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी गई है।

गुरुवार को शहर में भारी बारिश हुई, जिससे शहर में शाम को 5.6 मिमी, लोहगांव में 6.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विभाग मुंबई (mumbai) की ओर से पुणे जिले के लिए गुरुवार (22 तारीख) को रेड अलर्ट जारी किया। जिले के विभिन्न तालुकों में भारी बारिश से नुकसान हुआ है। इस बीच, शुक्रवार को जिले में मध्यम बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके बाद छिटपुट बारिश की संभावना है।