भीमा कोरेगांव हिंसा: पुणे पुलिस की दिल्ली में छानबीन शुरू

पुणे। पुणे समाचार ऑनलाइन

भीमा-कोरेगांव हिंसाचार के मामले में नक्सली गतिविधियों में लिप्त रहने के शक में दिल्ली से रोना विल्सन समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस टीम दिल्ली में इस मामले की छानबीन में जुटी है। इस कड़ी में दिल्ली के प्रेस क्लब में हुई पत्रकार वार्ता और संगोष्ठियों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है। अब तक की जांच में यह जानकारी सामने आई है कि, दिल्ली में एक पत्रकार के संयोजन में माओवादी संगठन के नेता साईबाबा की पत्नी की अहम भूमिका रही।

[amazon_link asins=’B07FH4PDHJ’ template=’ProductCarousel’ store=’policenama100-21′ marketplace=’IN’ link_id=’4c8d0669-7e89-11e8-8f10-35b873822176′]

पुणे पुलिस ने भीमा-कोरेगांव हिंसाचार के मामले में रोना विल्सन, प्रा. शोमा सेन, सुधीर ढवलेे, एड सुरेंद्र गडलिंग, महेश राऊत को क करण्याकिया है। विल्सन के पास से जब्त किये गए लैपटॉप में से कई संदिग्ध जानकारी हाथ लगी है। इसमें देश के उच्च पदस्थ नेताओं की हत्या की साजिश का भी पर्दाफाश हुआ है। दिल्ली के प्रेस क्लब में 20 अप्रैल को एक पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी। पुणे पुलिस की टीम ने इसके आयोजकों की जानकारी हासिल की है। इसमें माओवादी संगठन के नेता और दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर साईबाबा, जिसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई है, की पत्नी ने अहम भूमिका निभाए जाने की जानकारी सामने आई है।