बड़ी खबर : लालू यादव की फिर बिगड़ी तबियत, पूरी तरह काम नहीं कर रही किडनी

रांची : समाचार ऑनलाइन – लालू यादव की एक बार फिर तबियत बिगड़ने की खबर सामने आ रही है। उनकी किडनी से लेकर ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर असामान्य हो गया है। दरअसल आज लालू यादव का वीकली मेडिकल बुलेटिन जारी किया गया। जिसमें उनका स्वास्थ्य असामान्य बताया गया है। लालू के डॉक्टर झा के अनुसार, लालू यादव का एक फोड़ा बड़े जख्म में बदल गया है, जिसका एक छोटा सा ऑपरेशन किया गया है। उन्हें एंटीबायोटिक भी दी जा रही है।

बता दें कि राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव रांची के रिम्स में काफी समय से भर्ती है। पिछले कुछ दिनों से उनकी हालत अस्थिर बनी हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके ब्लड में भी इंफेक्शन पाया गया है। उनका बल्ड प्रेशर भी काफी गिर गया है। आगे जांच में पाया गया कि लालू यादव की किडनी पहले 50 फीसदी काम कर रही थी जो घटकर महज 37 फीसदी काम कर रही है। इसके अलावा ब्लड शुगर बढ़ा है।

लालू के इस आदत से डॉक्टर है परेशान – 
डॉक्टरों के मुताबिक, लालू खाने-पिने पर ध्यान नहीं दे रहे है। डॉक्टरों ने उन्हें जल्दी सो जाने को कहा है लेकिन देर से सो रहे है।  सुबह में भी वे काफी देर से जाग रहे हैं। उनका खाना-पीना भी सही समय पर नहीं हो रहा है। लालू प्रसाद इन दिनों मार्निंग वॉक भी नहीं कर रहे हैं।  इससे भी समस्या हो रही है।