BIG NEWS : लता मंगेशकर की बिगड़ी तबियत, ICU में भर्ती

मुंबई : समाचार ऑनलाइन – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। लता मंगेशकर की तबियत बिगड़ी गयी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक,   लता दीदी को मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल के आईसीयू में एडमिट कराया गया है। 90 साल की स्वर कोकिला लता दी के लिए सोशल मीडिया पर दुआओं का दौर शुरू हो गया है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें वायरल इंफेक्शन हुआ है। जिसके बाद उन्हें अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अभी वह ठीक है और जल्द ही अस्पताल से उन्हें डिस्चार्ज मिल जायेगा। वहीं एक दूसरे रिपोर्ट के मुताबिक, लता मंगेशकर को सांस लेने की समस्या हो रही थी जिसके बाद उन्हें रात डेढ़ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टर लगातार उनके स्वास्थ्य की निगरानी कर रहे हैं।