BJP Vs NCP | अनिल देशमुख को छिपाने के लिए भी राष्ट्रवादी ने सुरक्षित जगह दी है क्या ? भाजपा नेता का सवाल

मुंबई (Mumbai News) : BJP Vs NCP | भ्रष्टाचार का आरोप करनेवाले नेता किरीट सोमैय्य (kirit somaiya) पर ग्रमविकास मंत्री हसन मुश्रीफ (Hasan Mushrif) मानहानी का दावा करनेवाले हैं। इसके लिए कोर्ट  (Court) में स्टाम्प ड्यूटी भरना पड़ेगा। राष्ट्रवादी कांगेर की ओर से 10 लाख रुपये की मदद की जाएगी। इस पर भाजपा विधायक अतुल भातखलकर (Atul Bhatkhalkar) ने निशाना साधा (BJP Vs NCP) है।

 

सोमैय्या के खिला राष्ट्रवादी 10 लाख देगी, ऐसी खबर है। ऐसे में अनिल देशमुख (Anil Deshmukh) को छिपाने के लिए सुरक्षित जगह भी पार्टी की ओर से दी गई है क्या, ऐसा सवाल भातखलकर ने ट्वीट के माध्यम से पूछा है।

 

भाजपा नेता किरीट सोमैय्या (BJP leader Kirit Somaiya) द्वारा महाविकास आघाडी सरकार (Maha Vikas Aghadi Govt.) के कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं। पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख, परिवहन मंत्री अनिल परब के बाद सोमैय्या ने ग्रामविकास मंत्री हसन मुश्रीफ पर निशाना साधा है। मुश्रीफ और उनके बेटे द्वारा सैंकड़ो करोड़ का कदाचार करने का आरोप लगाया है।

 

हसन मुश्रीफ ने सभी आरोपों को खारिज करते हुए किरीट सोमैय्या पर 100 करोड़ के मानहानी का दावा करने की बात कही है। इस पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने दावे की स्टम्प ड्यूटी (stamp duty) भरने के लिए व्हाइट मनी लगता है, ऐसा तंज कसा। इस बीच मानहानी का दावा करने के लिए कोर्ट में स्टाम्प ड्यूटी भरना पड़ेगा। इसके लिए गडहिंगलज के लोगों के हिस्सों के रूप में शहर राष्ट्रवादी ने 10 लाख देने का संकल्प लिया है। साथ ही वंदूर ग्रामीण पांच लाख रुपये इकट्ठा कर मंत्री मुश्रीफ को देंगे।

 

 

Pune Police Commissionerate | पुणे पुलिस आयुक्तालय सिपाही पद के लिए 5 अक्टूबर को लिखित परीक्षा

Pune Division Deputy Collectors Transfer | पुणे, सातारा, सांगली, सोलापुर और कोल्हापुर जिले में उपजिलाधिकारी दर्जा के 16 अधिकारी का ट्रांसफर