दुबई से ऐसी जगह छिपाकर लाई ढेर सारा सोना, निकालने के लिए बुलानी पड़ी लेडी डॉक्टर

पुणे। सँवाददाता – लोग तस्करी के कई तरीके ढूंढ निकालते हैं, जो अपने आप में अजीबोगरीब साबित होते हैं। पुणे एयरपोर्ट पर एक ऐसा ही अजीब मामला सामने आया। यहां दुबई से आयी एक महिला ढेर सारा सोना ऐसी जगह छिपाकर लाया जहां से निकालने के लिए लेडी डॉक्टर बुलाने की नौबत आई। डॉक्टर की मानें तो इससे उस महिला की जान पर भी आफत आ सकती थी।
 
पुणे एयरपोर्ट से सामने आया। यहां दुबई से लौटी एक महिला सिक्योरिटी से गुजर रही थी। महिला सिक्योरिटी अफसर ने जब उसे चेक किया, तो मशीन से बीप की आवाज आने लगी। मगर उसके कपड़ों में कुछ भी नहीं मिला। इसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। कस्टम विभाग को इसकी जानकारी दी गई, जिन्होंने आकर उसे अपनी हिरासत में ले लिया।  
 
महिला के कपड़ों में कुछ भी नहीं था। फिर भी मशीन मेटल का निशान बता रहा था। जब महिलाओं ने मे
को बुलाया तो हैरान करने वाली बात सामने आई। महिला दुबई से सोना लेकर आई थी। मगर उसने गोल्ड को +
पेस्ट में बदल दिया था और उसे अपने प्राइवेट पार्ट के अंदर छिपा दिया था। इस सोने की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है। 
 
महिला के गर्भाशय से मेडिकल टीम ने सोना निकाला। इसे दुबई से भारत तस्करी कर लाया गया था। सोना निकाले जाने के बाद पुलिस ने महिला को, को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टर्स ने लोगों से अपील की है कि इस तरह तस्करी करना ना सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि इससे जान को भी खतरा हो सकता है।  इसलिए ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए।