Chandrakant Patil | फडणवीस पर झूठे आरोप लगाकर नवाब मलिक ने खुद की कब्र खोद ली है – चंद्रकांत पाटिल 

पुणे (Pune News) : Chandrakant Patil | पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) के खुलासे के बाद नवाब मलिक (Nawab Malik) का घोटाला सामने आ गया है और इसके बाद उनका दिमाग ठिकाने पर नहीं है।  देवेंद्र फडणवीस पर बेबुनियाद और  झूठे आरोप लगाकर उन्होंने खुद की कब्र खोद ली है। हम सभी लोग एकजुटता के साथ फडणवीस के साथ है।  यह बड़ा बयान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने दिया है।

 

चंद्रकांत पाटिल (Chandrakant Patil) ने कहा कि नवाब मलिक हाइड्रोजन बम (Hydrogen Bomb.) फोड़ने वाले थे. लेकिन इसकी तुलना में हल्के आरोप लगाए।  देवेंद्र फडणवीस दवारा किये गए खुलासे से नवाब मलिक (Nawab Malik) सहम गए है।  टाडा के आरोपी से कौड़ी के भाव जमीन खरीदने की बात वह कबूल कर रहे है।

 

नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) पर अपराधियों की मदद करने और राजनीतिक अपराधीकरण का आरोप लगाया है।  भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस आरोप को सिरे से ख़ारिज करती है।  भाजपा देवेंद्र फडणवीस के साथ है।

 

देवेंद्र फडणवीस ने अभी एक मामले का खुलासा किया है।  उनके पास अधिक जानकारी है।  इस जानकारी को उचित एजेंसी के सामने पेश किया जाएगा।  उसके बाद जो पूछताछ और जांच होगी उसे मात देने पर नवाब मलिक विचार करे।  किसी के प्रति निष्ठा दिखाने के चक्कर में नवाब मलिक ने आरोप लगाकर गड्ढे की तरफ बढ़ गए है।

 

उन्होंने कहा कि भाजपा एसटी कर्मचारियों (ST Workers) को अकेले नहीं छोड़ेगी।  उन्हें समर्थन देना राजनीति है तो भाजपा यह राजनीति करेगी।  राज्य सरकार (State Government) पिछले 17 महीने का वेतन और बोनस दे। एसटी कर्मचारियों की इस मांग को तुरंत पूरा किया जाना चाहिए।  इसके साथ ही उनकी अन्य मांगों पर भी चर्चा करनी चाहिए।

 

 

Pune | भोसरी में भाजपा ने प्रभारी पद पर विजय फुगे को नियुक्त किया

CM Uddhav Thackeray | परिवार से चर्चा कर मुख्यमंत्री लेंगे ऑपरेशन कराने का निर्णय